Report by : CWN Desk
Published at :
दिल्ली के दक्षिणपुरी में तीन एसी मैकेनिकों की संदिग्ध मौत, गैस लीक से दम घुटने की आशंका

हल्द्वानी। शहर में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में बीएसएफ से सेवानिवृत्त एक जवान, एक महिला और एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि एक युवक के शव का पोस्टमार्टम उसके पिता के आने के बाद मंगलवार को होगा।

पहली घटना गायत्रीनगर शिवालिक विहार शीशमहल में सामने आई, जहां 48 वर्षीय गंगा सिंह मेहता अचानक घर में बेहोश हो गए। परिजन उन्हें बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगा सिंह मूल रूप से शांतिपुरी नंबर 4 के रहने वाले थे और बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे।

दूसरे मामले में ब्यूरा खाम काठगोदाम निवासी 29 वर्षीय हैप्पी कोहली जयपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह सोमवार को छुट्टी लेकर घर लौटा था लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैप्पी के पिता नंद प्रकाश बीएसएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में बंगाल में पोस्टेड हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

तीसरे मामले में रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विनीता मौर्या की रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। विनीता एक नाइट क्लब में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती थी। भगवानपुर मुखानी में रहने वाली विनीता की मौत की जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›