Report by : CWN Desk
Published at :
आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बात, छुट्टी के दिन खुलेंगे स्कूल-कालेज

100वां संस्करण प्रसारित होगा, विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की होगी व्यवस्था

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 100वां संस्करण प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गये ‘मन की बात’ का आज 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।
ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनके कार्यों के बारे में जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दी जाती है। इसके अलावा छात्रों के के लिये भी यह जानकारी बहुत उपयोगी होती है और पूर्व में छात्र और शिक्षक तथा आमजन इस कार्यक्रम को सुनते रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कल प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का 100 वां संस्करण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कल सभी विद्यालयों,ग्राम सभाओं,डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक,आईटी आई आदि में इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जानी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›