Connect with us

हल्द्वानी

भैया दूज पर आज तीन महाशुभ योग, बहनें करेंगी भाइयों का पूजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी : आज रविवार को भैया दूज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में बहनें परंपरागत रूप से खील और ओखल में कूटे हुए धान के च्यूड़े से अपने भाइयों का तिलक करेंगी और उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी।
तीन महाशुभ योग:
ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार, इस बार भैया दूज पर सौभाग्य योग, शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र योग बन रहा है। यह एक बहुत ही शुभ संयोग है। द्वितीया तिथि शनिवार रात 8:24 बजे से शुरू हुई थी और रात 10:07 बजे समाप्त हुई।
तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त:
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 11:42 से 12:56 बजे तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त अपराह्न 11:00 से 3:22 बजे तक है। 4:11 से 5:34 बजे तक राहुकाल है, इस दौरान पूजा वर्जित है।
विवाहित बहनें आमंत्रित करें भाईयों को:
विवाहित बहनों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। वे अपने भाइयों को ससम्मान अपने घर आमंत्रित करें और शुभ मुहूर्त में रोली से तिलक लगाएं।
पूजा विधि:
पूजा के दौरान घी का दीपक जलाकर भाई की आरती करें। शुभ मुहूर्त में ही पूजा करना उत्तम माना जाता है।
पर्व का महत्व:
भैया दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement