Connect with us

नई दिल्ली

तेज बरसात के बावजूद पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का आनंद उठाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल पहुंचे पर्यटकों के लिए मौसम की बेरुखी बानी बड़ा अड़ंगा

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में तेज बरसात के बावजूद पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का आनंद उठाया। नैनीझील में नौकाओं की कतार लग गई। जी20 सम्मेलन की पाबंदियों से बचकर नैनीताल पहुंचे पर्यटकों के लिए मौसम की बेरुखी बानी बड़ा अड़ंगा।
दिल्ली में जी20 सम्मेलन के कारण सड़कों और महत्वपूर्ण भवनों के साथ विदेशी मेहमानों की जगह से गुजरने पर पाबंदी के कारण दिल्ली वासी अपने परिवारों के साथ ऊत्तराखण्ड की पहाड़ियों में समय बिताने चले आए। नैनीताल में शुक्रवार रात से रुक रुककर बरसात हो रही है। ऐसे में बच्चों की जिद पर पर्यटक छाता लेकर बरसात में ही बोटिंग करने चल दिये। पर्यटकों ने गीली सीटों की भी परवाह नहीं कि। बरसाती पहनकर आया नाविक उन्हें बरसात के खतरे के बीच ही घूमाने ले गया। नैनीताल में 13° सेल्सियस से कम तापमान देखने को मिल रहा है। पर्यटकों कि उमड़ी भीड़ को देखकर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग तो खुश हैं, लेकिन मौसम की बेरुखी से व्यवसाय में व्यवधान पैदा हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement