Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक चार वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना छड़ायल सुयाल इलाके में हुई, जहां बच्चा अपनी मां से हाथ छुड़ाकर सड़क पर दौड़ पड़ा और एक ई-रिक्शा की चपेट में आ गया।
पुलिस के अनुसार, बच्चा अपनी मां के साथ बाजार गया था। गैस गोदाम रोड पर वह अपनी मां से थोड़ा दूर हो गया और सड़क पार करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा आ गया और बच्चे से टकरा गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।