Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश पशुलोक बैराज से मिला दिल्ली के यात्री का शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। में SDRF टीम द्वारा ऋषिकेश में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की तलाश में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक 10 अप्रैल 2023 को सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को पशुलोक बैराज चैनल में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बैराज के चैनल में फंसे शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नौ वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

उक्त व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र श्री जसवीर सिंह, निवासी- सरिता विहार- के0 जसोला, नई दिल्ली के रूप में हुई जो विगत 07 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ निम बीच पर नदी में नहाते हुए गंगा की तेज लहरों की चपेट में आने से डूब गया था।

यह भी पढ़ें 👉  11 मार्च को नैनीताल में प्रदर्शन करेंगे गुरिल्ले

SDRF टीम का विवरण:-

  1. हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश
  2. का0 कपिल कुमार
  3. का0 प्रकाश मेहता
  4. का0 सतीश पांडे
  5. का0 अजय बोरा

Select Language

Advertisement