Report by : CWN Desk
Published at :
पश्चिमी यूपी से ट्रक चोर को ट्रक समेत पकड़ लाई हरिद्वार पुलिस, चोरों ने डेढ़ लाख रूए में किया था सौदा, ट्रक कटवाने की हो चुकी थी तैयारी

रानीपुर(हरिद्वार)- रानीपुर क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के जंगलों में खड़े ट्रक को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं उसके दूसरे साथियों की तलाश जारी है।

पश्चिमी यूपी से ट्रक चोर को ट्रक समेत पकड़ लाई हरिद्वार पुलिस, चोरों ने डेढ़ लाख रूए में किया था सौदा, ट्रक कटवाने की हो चुकी थी तैयारी

रानीपुर क्षेत्र से चोरों ने चुराया था ट्रक, मुजफ्फरनगर के छपार के जंगलों में छिपाया था ट्रक

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि गुलबहार पुत्र गुलजार निवारी बढेड़ी राजपुतान ने बताया कि उसका ट्रक किसी ने चोरी कर लिया है। जिस पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज करते ही पुलिस की टीमों को सक्रिय कर दिया गया था। एसएसपी ने कोतवाली रानीपुर एवं सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित करते हुए टीम को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज जांच की तो उसमें एक बाइक नजर आई। बाइक से उतरा एक व्यक्ति ट्रक लेकर निकला था। ट्रक पर जीपीएस लगे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने जीपीएस को ट्रैक किया गया तो ट्रक मुजफ्फरनगर की तरफ जाता हुआ तो मिला लेकिन आरोपी ने छपार पहुंचते ही जीपीएस डी-एक्टिवेट कर दिया। इसके बाद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के पहुंची हरिद्वार पुलिस ने टोल प्लाजा पर मैन्युअल पुलिसिंग के साथ-साथ वीडियो फुटेज को देखा। मगर ट्रक ने टोल प्लाजा पार नही किया है। ट्रक मालिक को साथ लेकर छपार से आगे तलाशी अभियान चलाया गया तो ट्रक लिंक रोड के किनारे झाड़ियां में छुपाया हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी दिनेश निवासी काठा थाना बागपत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी गुलजार उर्फ मामा निवासी इस्लामनगर खतौली जिला मुजफ्फरनगर की तलाश की जा रही है। आरोपी ने बताया कि ट्रक कटवाने का सौदा डेढ़ लाख में तय हो गया था। जिसे कटवाया जाना था। पुलिस टीम में कोतवाल रानीपुरी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई नितिन चौहान, एसआई अनुरोध व्यास, अमित नौटियाल व सीआईयू टीम के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›