Report by : CWN Desk
Published at :
5 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने भट्टटी उपकरणों के साथ 1500 लीटर लाहन किया नष्ट

हरिद्वार- उत्तराखंड को नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अभियान को साकार करते हुए पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऐथल पेट्रोल पंप के पास के खेतो में भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बना रहे थे। पथरी थाना प्रभारी के मुताबिक एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के आदेश पर की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस टीम को सूचना मिली की दो आरोपी कच्ची शराब बना रहे है। जिस पर पुलिस टीम के आरक्षी नारायण व राकेश नेगी नेतत्काल कार्यवाई करते हुए ऐथल पेट्रोल पंप के पास के, खेतों में कच्ची शराब बना रहे 2 आरोपियों अमित व राजेंद्र निवासी पीतपुर लक्सर कोतवाली को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण सहित दबोच लिया गया। पुलिस टीम ने मौके से 1500 लीटर लाहन भी नष्ट किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›