Connect with us

उधमसिंह नगर

जसपुर में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के दो शावक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जसपुर में गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने से किसानों में खलबली मच गई। श्रमिक शावकों को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर पर बैठा कर अपने घर चले आए।
आसपुर गांव निवासी अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहौरी ने बताया कि मंगवार सुबह करीब आठ बजे वह श्रमिकों के साथ अपने खेत पर गन्ना काट रहे थे। खेत में दो शावक दिखाई दिए। श्रमिकों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान भी पहुंच गए। उन्होंने गन्ने की पत्ती और प्लास्टिक के कट्टे को बिछाकर उसमें शावकों को रखकर छोड़ गए ताकि तेंदुआ उन्हें अपने साथ ले जा सके।
ग्राम प्रधान लाहौरी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें और किसानों को तेंदुआ खेतों में दिखाई दिया था। उन्होंने वन अधिकारियों को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने खेतों पर बच्चों और महिलाओं को भेजना बंद कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement