Connect with us

हल्द्वानी

“संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत, एक ने खाया जहर, दूसरी ने लगाया फंदा; पुलिस जांच में जुटी”

Published

on

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। कोटाबाग और मोटाहल्दू क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एक मामले में महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, वहीं दूसरे मामले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों से बयान लेकर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

पहली घटना कोटाबाग क्षेत्र की है, जहां बीते शनिवार शाम एक 41 वर्षीय महिला भावना सिंह ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर ढिकुली में प्रस्तावित जी20 मीटिंग के मेहमान पंतनगर में करेंगे लैंडिंग

मृतका के भाई टीकम अधिकारी, निवासी नलनी (मंगोली), ने कोटाबाग थाने में दी गई तहरीर में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीकम के अनुसार, 20 वर्ष पूर्व भावना की शादी कप्तानगंज कोटाबाग निवासी संतोष सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही भावना को संतोष और उसका बड़ा भाई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे।

टीकम ने आरोप लगाया कि 13 जून की शाम को भी भावना के साथ मारपीट की गई। इसके अगले दिन, 14 जून की शाम करीब 4 बजे संतोष के बड़े भाई ने मौसी को फोन कर बताया कि भावना ने जहर खा लिया है। टीकम का आरोप है कि भावना को जानबूझकर खाने में जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोटाबाग थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी ने शराबी पति के लिए दरवाजा नहीं खोला, गुस्से में पति ने सास को मार डाला

दूसरी घटना हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र की है, जहां एक 35 वर्षीय महिला रिंकी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। रिंकी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शनिवार रात उसने अपने घर में फंदा लगा लिया।

मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरवाया गया और देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

दोनों मामलों में महिला उत्पीड़न और पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement