Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी जजफार्म में निर्माणाधीन मकान में पानी का छिड़काव करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बहरहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस को प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कीचड़ में सना हुआ था। चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव देवेंद्र राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›