हरिद्वार

हेयर कटिंग की आड़ में नशे का कारोबार करने वाला अंतरराष्ट्रीय तस्कर दबोचा

लखनऊ से किया गिरफ्तार, कांवड़ मेले में बिकवाली के लिए बिहार, यूपी से भारी मात्रा में चरस को धर्मनगरी लाने की थी योजना
हरिद्वार।
कोतवाली लक्सर पुलिस ने मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’ के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह को मिले इनपुट के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए कल दिनांक 25-06-2023 को अभियुक्त वकील के घर संयुक्त रूप से मारे गए छापे में लगभग 3.7 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की थी। प्रकरण में N.D.P.S. की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त वकील को जिला कारागार में दाखिल किया गया।
वकील से पूछताछ के दौरान मिली अन्य जानकारी के आधार पर मुख्य अभियुक्त के साथी की तलाश में यू०पी० और बिहार के विभिन्न जिलों में डेरा डाले बैठी पुलिस टीम ने सर्विलांस एवं इनपुट के आधार पर दिनांक 25-06-23 को अभियुक्त असलम अंसारी को लखनऊ (उ0प्र0) के कैसरबाग क्षेत्र से दबोचा।
पेशे से नाई का काम कर रहा अभियुक्त असलम अंसारी भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र चंपारण बिहार का निवासी है जो अभियुक्त वकील व एक अन्य के साथ मिलकर लंबे समय से चोरी छिपे चरस की तस्करी का काम कर रहा था।  अन्य अभियुक्त की तलाश में टीमें निकल चुकी हैं। अभियुक्त असलम अंसारी को मा0न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
अभियुक्त का विवरण-
असलम अंसारी पुत्र आमिर अंसार निवासी ग्राम भैंसालोटा थाना वाल्मीकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार.
पुलिस टीम
1- उ०नि० मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर)
2- का0 अजीत तोमर
3-का0 रविंद्र खत्री (CIU रूडकी )

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी