Connect with us

देहरादून

उत्तराखण्ड बना फिल्मों का नया हॉटस्पॉट: सनी देओल और अनुराग सिंह के साथ हुई फिल्म नीति पर चर्चा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात में उत्तराखण्ड की प्रगतिशील फिल्म नीति, विविध लोकेशनों और राज्य सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई।

श्री तिवारी ने बताया कि राज्य में फिल्म यूनिट्स को अनुकूल वातावरण और समय पर प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है, जिससे यह प्रदेश फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श गंतव्य बनता जा रहा है। सनी देओल भी उत्तराखण्ड में शूटिंग के अनुभव को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाला एसटीएफ ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया

फिल्म के प्रोड्यूसर बिनोय गांधी ने जानकारी दी कि ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और इसके लिए हल्दूवाला में कश्मीर के गांव जैसा भव्य सेट तैयार किया गया है। सेट निर्माण नवंबर 2024 में शुरू हुआ था और इस प्रोजेक्ट से प्रतिदिन लगभग 350 स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।

फिलहाल उत्तराखण्ड में कई अन्य बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी चल रही है। निर्माता विनोद बच्चन की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शूटिंग देहरादून में हो रही है, जिसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही कॉमेडी सटायर फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में हो रही है, जिसमें अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा और बिजेंद्र काला जैसे कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चकराता में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 2 की मौत 3 गंभीर

उत्तराखंडी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मारचा’, ‘तेरी माया’ और ‘नमक’ जैसी गढ़वाली फिल्मों की शूटिंग भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चल रही है। राज्य सरकार इन परियोजनाओं को तकनीकी व सांस्कृतिक सहयोग प्रदान कर रही है।

वर्ष 2024 में अब तक 225 शूटिंग अनुमतियाँ जारी की जा चुकी हैं। ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘तिकड़म’, ‘रौतू का राज’ जैसी कई प्रमुख हिंदी फिल्में और वेब सीरीज भी यहां शूट हो चुकी हैं। उत्तराखण्ड तेजी से एक प्रमुख फिल्म निर्माण स्थल के रूप में उभर रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement