Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड: पहाड़ी आर्मी संस्थापक पर झूठे मुकदमे के विरोध में उबाल

हल्द्वानी: पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत पर झूठा SC/ST मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में आज दर्जनों सामाजिक संगठनों ने सीओ हल्द्वानी का घेराव किया। संगठनों का आरोप है कि यह मुकदमा भू माफियाओं की साजिश है, जो रावत द्वारा मूल निवास और 5वीं अनुसूची लागू करने के आंदोलन से डरे हुए हैं।
साजिश का आरोप: संगठनों ने कहा कि नवीन आर्य नामक व्यक्ति को मोहरा बनाकर यह मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि आर्य पहले से ही एक अपराधिक मामले में नामजद है। बिना जांच के मुकदमा दर्ज होना संदेहास्पद है।
राज्य सरकार पर निशाना: वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज कर रही है ताकि जनता की आवाज दबाई जा सके। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार, भूपेंद्र कोरंगा, पीयूष जोशी आदि कई युवा आंदोलनकारी पहले से ही मुकदमों का सामना कर रहे हैं।
आंदोलन की चेतावनी: संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
मौजूद रहे: इस दौरान उत्तराखंड एकता मंच के कॉर्डिनेटर एडवोकेट संजय राठौर, स्वराज हिंद फौज के अध्यक्ष सुशील भट्ट, उत्तराखण्ड चकबंदी मंच के अध्यक्ष केवला नंद तिवारी आदि कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›