Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: रामनगर में युवक पर रिवॉल्वर तानकर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के रामनगर में चार बदमाशों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की है।

नैनीताल। जिले के रामनगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश युवक पर रिवॉल्वर तानकर उसे जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक शुभम बदमाशों के सामने अपनी जान की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावरों ने उस पर रहम नहीं किया।
घटना 13 दिसंबर की बताई जा रही है, जब शुभम को रास्ते में समीर और उसके साथियों ने घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाल जैकेट पहने एक बदमाश और उसके साथी शुभम पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। बदमाश उस पर किसी लड़की को छेड़ने का आरोप लगा रहे थे, जबकि पीड़ित लगातार कहता रहा, “समीर भाई मैंने कुछ नहीं किया, मुझे छोड़ दो।”
वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश बेहद आक्रामक थे और अपने साथी अर्श से पूरी घटना का वीडियो बनाने को कह रहे थे। पिटाई के दौरान जब शुभम ने बताया कि उसके सिर और दिमाग में चोट लगी है, तब भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने पीड़ित को घुटनों पर बैठने के लिए मजबूर किया और फिर अपने साथी रिहान से रिवॉल्वर निकालने को कहा। जैसे ही बदमाश ने गोली मारने की बात कही, युवक अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान समीर, अर्श और रिहान के रूप में की है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement