Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड की कांग्रेस के पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन इसी माह के अंतिम सप्ताह तक होने की उम्मीद

सभी लोकसभा के लिए डेस्क हेड नियुक्त, कार्यकर्ताओं से जुड़े रहेंगे सभी डेस्क हेड
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम के चेयरमैन नवीन जोशी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए गए, जिसके तहत वीरेंद्र पंवार को पौड़ी, विनय कुमार नैनीताल, सुरेश आर्य अल्मोड़ा, विनीत अग्रहरी गुप्ता व परिणीता बड़ोनी टिहरी एवं सुरेंद्र सिंह प्रजापति हरिद्वार लोकसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नवीन जोशी ने बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत हमको सुनिश्चित करनी है, जिसके लिए दिन रात वार रूम कार्यरत रहेगा, सभी डेस्क हेड अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से जुड़े रहेंगे और जमीनी स्तर तक जनता से जुड़ने का काम करेंगे।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हम जवाब देंगे, और जनता से अग्निपथ जैसी नीतियों से युवाओं और जनता को जो क्षति हुई है उसे उजागर करते हुए उस पर काम करेगा, जिसके लिए प्रत्येक लोकसभा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, और कांग्रेस मजबूती से चुनाव में उतर गई है। बैठक में वाररूम को-चेयरमैन गोपाल सिंह गड़िया, आशीष नौटियाल,ललित मेघवंशी, आर्यन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›