Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित होंगे। राज्यसभा की एक सीट के लिए केवल भट्ट का नामांकन दाखिल हुआ था। मंगलवार को नाम वापसी के दिन चुनाव आयोग से उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
बता दें कि भट्ट ने राज्यसभा पद के लिए 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। 20 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। इसके बाद चुनाव अधिकारी भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करेंगे। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम होगा। भट्ट शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के शहीदों का स्मरण करेंगे और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।