Report by : Paras Bisht
Published at :
‘मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया’ गाने पर किन्नरों ने लगाए ठुमके, मचा बवाल, दूल्हा बिदका और..

शादी का शगुन मांगने दूल्हे के घर पहुंची थी किन्नरों की टोली, नजाकत भांपते हुए किन्नरों ने बदले सुर

हल्द्वानी। हरिद्वार में एक शादी के घर में शगुन मांगने घर पहुंचे किन्नरों के गाने ‘मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया’ पर ठुमके लगाते ही बवाल मच गया। किन्नरों के इस गीत से दूल्हा आग बबूला हो गया। दूल्हे के रिश्तेदार और परिवार के लोग भी खासे नाराज हो गए। मौके की नजाकत को भांपकर किन्नरों ने अपने सुर.बदले और मेरे रश्के कमर गाने पर डांस ठुमके लगाकर बमुश्किल मामला शांत
किया।
हरिद्वार के कनखल-लक्सर मार्ग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले लड़के की शादी हुई थी। किन्नरों को जब इसकी भनक लगी तो वह शादी वाले घर में शगुन मांगने पहुंच गए। किन्नरों की आवभगत हुई। किन्नर भी परिवार की खुशी को देखकर ठुमके लगाने लगे। इस बीच किन्नरों की टोली ने दूल्हे को देखते ही ‘मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया’ गाना शुरू कर दिया। गाना गाते ही कुछ पल माहौल में सन्नाटा पसर गया और दूल्हा आग बबूला होते देख परिवार और रिश्तेदार भी ताउ में आ गए। परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया और किन्नर मौके की नजाकत को भांपकर दूसरे गाने पर ठुमने लगाने लगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›