Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: हल्द्वानी में चल रहे चौराहे चौड़ीकरण अभियान में आज प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए कुसुमखेड़ा तिराहे पर स्थित गुलाबी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला दिया। एसडीएम परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के एक्शन अशोक चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को काफी समय दिया गया था कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके चलते प्रशासन को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।