Connect with us

नई दिल्ली

श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ आज होगा रामलीला का समापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में पुनर्नवा समिति की रामलीला में महिलाओं के मंचन ने दर्शकों का मोहा मन

बंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालने में निभाई भूमिका

हल्द्वानी। हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच में आयोजित महिला रामलीला का मंगलवार को समापन हो जाएगा। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से हल्द्वानी में पहली बार महिला रामलीला का मंचन हुआ। महिला पात्रों के शानदार अभिनय देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने रामलीला में भागीदारी कर आयोजकों और अभिनय करने वाले कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। बंदे मारतम ग्रुप के सदस्यों ने आयोजन में व्यवस्थाएं संभालने में अहम भूमिका निभाई। सीएम ने उनकी पीठ भी थपथपाई।

यह भी पढ़ें 👉  Groom ran abroad a day before marriage

पर्वतीय उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से दो अप्रैल से महिला रामलीला का मंचन शुरू हुआ। रामलीला में सभी पात्रों का अभिनय महिलाओं ने किया। रामलीला देखने के लिए रोजाना हजारों की भीड़ उमड़ी। अभिनय देखकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। मंगलवार को अहिरावण वध के साथ श्रीराम का राज्यअभिषेक के साथ मंचन का समापन हो गया। रामलीला आयोजक एवं पुनर्नवा महिला समिति अध्यक्ष लता बोरा एवं शांति जीना ने बताया कि अब हर साल महिला रामलीला आयोजन कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दर्शकों का आभार जताया और कहा कि दर्शकों के उत्साह बढ़ाने से उनको हिम्मत मिली है। बंदे मारतम ग्रुप के शैलेंद्र दानू और चंद्रशेखर ने बताया कि महिला रामलीला को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने 263 ग्राम स्मैक के साथ देहरादून से पकड़ा नशा

आयोजन समिति में शामिल लोग

पुनर्नवा महिला समिति अध्यक्ष लता बोरा एवं शांति जीना, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, मन्जू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, यशोदा रावत, तुलसी रावत, प्रेमा बृजवासी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा हैं।

बंदे मातरम ग्रुप संभाल रहा व्यवस्थाएं

शैलेन्द्र सिंह दानू, चंद्र शेखर परगाई, सुनील सनवाल, सुंदर पांडेय, पंकज दानू, गौरव पांडेय, मोहित उप्रेती, चंद्रेश मिलकानी, कमल तिवारी, रविन्द्र बिष्ट, आयुष जोशी, ऋतिक आर्या की अहम भूमिका निभा रहे हैं। 


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement