Report by : कालू वर्मा
Published at :
24 घंटे के अंदर हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया फायर झोंकने का आरोपी

तमंचे और कारतूस के साथ फंसा पुलिस टीम की घेराबंदी में, 307 आईपीसी में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ दर्ज किया गया था मुकदमा

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर दिनांक 30 /01/2023 को ग्राम तेलीवाला कोतवाली गंगनहर निवासी तमरेज पुत्र नूर हसन ने अपने भाई मुजम्मिल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु.अ.सं.77/2023 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया।
मामले के खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरा चैक करने के बाद भी कोई सुराग न मिल पाने पर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गुप्त सूचना के आधार पर दिनाँक 30/01/2023 को ही 24 घंटे के अंदर अभियुक्त मनसूर पुत्र शेख जैनल निवासी ग्राम ताजपुर शेखपुरा थाना अमता जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल हाल निवासी मुर्गा फार्म तेलीवाला पाडली गुज्जर जिला हरिद्वार को तेलीवाला से पनियाला जाने वाले पुलिया के नजदीक से घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस व एक खोखा राउण्ड (कारतूस) के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। अस्लाह बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०स० 78/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

1- मंसूर पुत्र शेखजैनल निवासी ग्राम ताजपुर शेखपुरा थाना अमता जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल हाल निवास मुर्गा फार्म तेल्ली वाला पाडली गुज्जर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार

बरामद माल का विवरण

1-एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस

पुलिस टीम

(1)प्रभारी निरीक्षक श्री ऐश्वर्या पाल
(2)वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत खनेडा
(3)उप निरीक्षक नवीन कुमार
(4)कांस्टेबल 1565 बलबीर चौहान
(5)कांस्टेबल 1567 विनोद सिंह बर्तवाल
(6)कांस्टेबल 1400 मनोज कुमार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›