Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश चीला पावर हाउस से मिला महिला का शव, SDRF ने किया रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। दिनाँक 14 मई 2023 को थाना लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि चीला पावर हाउस के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल उक्त महिला के शव तक पहुँच बनायी व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप के माध्यम से शव को गंगा नदी से बाहर निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*रेस्क्यू टीम का विवरण*
1.मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
2. आरक्षी प्रकाश मेहता
3. आरक्षी रविन्द्र सिंह
4. आरक्षी सुमित नेगी
5. आरक्षी राजेंद्र नाथ
6. चालक जितेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-टनकपुर ट्रेन अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी, टनकपुर-बागेश्वर रेल प्रोजेक्ट में अल्मोड़ा- सोमेश्वर को भी शामिल किया जाएगा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement