Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सोमवार रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बहेड़ी निवासी 43 वर्षीय सपना कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। उनके पति का कुछ समय पहले निधन हो गया था। सोमवार रात सपना स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रही थी। तभी उनकी स्कूटी एक युवक की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सपना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि महिला के परिवार के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।