Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

जली कार में मिला महिला का कंकाल, हत्या का शक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली के ज्योतिर्मठ में भविष्य बदरी मार्ग पर चांचड़ी में रविवार सुबह एक जली हुई कार में एक महिला का कंकाल मिला। कंकाल की शिनाख्त बेंगलुरु निवासी महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के साथ रहने वाले पुरुष पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घटना का विवरण
ज्योतिर्मठ कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, रविवार सुबह सात बजे सुभाईं गांव के सौरभ नेगी ने सूचना दी कि चांचड़ी में एक जली हुई कार के अंदर कंकाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कार पूरी तरह से जली हुई थी और उसके अंदर एक मानव कंकाल था। कंकाल की शिनाख्त बेंगलुरु निवासी 55 वर्षीय श्वेता सेनापति के रूप में हुई है।
हत्या का शक
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस कार को कई दिनों से जोशीमठ क्षेत्र में घूमते हुए देखा था। कार में एक पुरुष और एक महिला थे। जांच में पता चला कि श्वेता सेनापति और संतोष सेनापति साढ़े तीन महीने से जोशीमठ के ढाक में एक होम स्टे में ठहरे थे। दोनों खुद को भाई-बहन बताकर रह रहे थे। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर बैंक डिटेल खंगाली तो खाते से काफी लेनदेन का पता चला। शनिवार शाम को दोनों कार से भविष्य बदरी दर्शन करने गए थे। कुछ ग्रामीणों ने वाहन को रिंगी गांव के पास देखा था, जहां से कुछ दूरी पर ही शुक्रवार सुबह कार जली मिली। महिला का शव मिलने और पुरुष के फरार होने से पुलिस को हत्या का शक है। पुलिस फरार संतोष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement