Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सब्जी विक्रेता अरुण कुमार उर्फ जुगनू हत्याकांड का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर किया खुलासा
देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीवाला निवासी सब्जी विक्रेता अरुण कुमार उर्फ जुगनू हत्याकांड का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक शराबी पति की हरकतों से आजिज आने और प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रची। यही नहीं पति की हत्या नहीं करने पर प्रेमी को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इस पर प्रेमी ने साजिश के तहत प्रेमिका के पति को पहले शराब पिलाई। बाद में गमछे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव घसीट कर यमुना नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रमिता और उसके प्रेमी परम सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी मोहल्ला शिवपुरी कस्बा थाना धनौरा मंडी जिला अमरोहा यूपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: दशहरा महोत्सव में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव, परेड ग्राउंड और आसपास वाहनों का प्रवेश वर्जित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement