Connect with us

हल्द्वानी

पहचान छिपाकर हल्द्वानी मॉल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को दबोचा, मुखानी थाना पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी। अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवक के मॉल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर और एक संगठन के लोगों के हंगामे के बाद आरोपी के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहाड़ की एक युवती हल्द्वानी में रहकर मॉल में काम करती है। हल्द्वानी में ही एक अन्य मॉल में काम करने वाले युवक के साथ उसकी जान पहचान हुई। युवक मुखानी क्षेत्र में किराए पर रहता है। आरोपी युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर युवती के साथ रहने लगा। आरोप है कि उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच वह युवती को अपने मूल निवास बरहैनी बाजपुर ऊधमसिंह नगर भी ले गया।
आरोपी ने अपना सही नाम युवती को नहीं बताया। युवती के शादी के दबाव डालने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। शक होने पर युवती ने स्वयं ही पड़ताल शुरू कर दी। उसे पता चला कि युवक अपनी पहचान छिपाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसकी भनक एक संगठन के लोगों को लग गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को दबोचकर उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को मुखानी थाने ले आई। जांच में मामला सही मिला। इसके बाद देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement