Connect with us

हल्द्वानी

महिला आयोग उपाध्यक्ष शायरा बानो ने हल्द्वानी जेल का निरीक्षण किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो ने मंगलवार को हल्द्वानी जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कैदियों से वार्ता कर रसोई घर और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखा।
उपाध्यक्ष महिला आयोग को महिला बंदियों द्वारा खाने-पीने, रहने की व्यवस्थाओं के बारे मंे जानकारी ली महिला कैदियों द्वारा जेल में दी जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्ति किया व जेल परिसर में साफ-सफाई पाई गई। बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बंध में वार्ता की गई। उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो ने सभी सुविधाओं पर संतोष जताया। इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, जेलर आरपी सैनी आदि उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement