Connect with us

हल्द्वानी

छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस करेगी गश्त, बनाई रणनीति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में युवती और नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी क्षेत्र में सुबह से शाम तक गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
हल्द्वानी सर्किल में महिला अपराध रोकना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। शनिवार को मुखानी थाने में युवती और रविवार को कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि सभी थाना-चौकी के जिम्मेदारों को आदेश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों की गश्त कराएं। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से ड्यूटी करनी होगी। कहा कि महिलाकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में स्कूटी से गश्त करेंगी। कहीं भी छेड़छाड़ या महिलाओं से जुड़ा मामला होने पर तुरंत चौकी और थाने को सूचनाएं देंगी। इसके बाद टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement