Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

संत निरंकारी की ज्वालापुर ब्रांच में महिला संत समागन का हुआ आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सेवा केवल तन से ना होकर सच्चे मन से की जाए तो होती है सार्थक:- कौर

ज्वालापुर(हरिद्वार)- ज्वालापुर ब्रांच में महिला संत समागम का आयोजन हुआ। जिसमें मसूरी से ज्ञान प्रचारक सविंदर कौर द्वारा आगामी होने वाले 76 वें समागम की जानकारी देते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित द्वारा 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवा का शुभारंभ संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा की पावन धरा पर किया गया। उन्होंने संतों महापुरुषों को बताया कि इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम दिनांक 28, 29 एवं 30 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने जा रहा है। ज्ञान प्रचारक सविंदर कौर ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के वचनों को साझा करते हुए कहा कि सेवा केवल तन से न होकर जब सच्चे मन से की जाती है तभी वह सार्थक कहलाती है। सेवा वही सर्वोत्तम होती है जो निःस्वार्थ एवं निष्काम भाव से की जाये। सतगुरु माता ने सेवा भाव के महत्व को बताते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान का बोध होने के उपरांत ही हमारे अंतर्मन में नर सेवा, नारायण पूजा का भाव उत्पन्न होता है, तब हम प्रत्येक मानव में इस निरंकार प्रभु का ही अक्स देखते है। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता ने सेवा की सार्थकता को बताते हुए आह्वान् दिया कि निरंकारी मिशन का प्रत्येक श्रद्धालु भक्त यहां पर प्राप्त होने वाली सिखलाईयों से निरंतर प्रेरणा लें और एक सुंदर समाज के नव निर्माण में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि समागम स्थल पर जैसे ही सेवा का विधिवत् उद्घाटन हुआ, हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जो सेवा को ईश्वर भक्ति का एक अनुपम उपहार मानते हैं वह सेवाओं में तनमयता से जुट गये और अपना अल्प योगदान देने लगे। सभी श्रद्धालु भक्त यह भली भांति जानते है कि तन-मन-धन से की जाने वाली निस्वार्थ सेवा ही सर्वोत्तम भक्ति का एक सरल माध्यम है इसलिए वह सेवा के किसी भी अवसर को व्यर्थ नहीं जाने देते और नर सेवा नारायण पूजा के सुंदर भाव को चरितार्थ करते हुए उसे प्राथमिकता देते है। वास्तविक रूप में सेवा का भाव ही मनुष्य में सही मायनों में मानवता का दिव्य संचार करते हुए उसे अहम भावना से रहित करता है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement