Report by : Paras Bisht
Published at :
स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही जारी है। उनके द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की धरपकड़ करने हेतु थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।
जिसका अनुपालन करते हुए हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी तथा भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर गठित ए0एन0टी0एफ0 की पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
बनभूलपुरा क्षेत्र में उ0नि संजीत राठौड़ संजीत राठौड़  थाना ,कानि० दिलशाद अहमद,कानि० भूपेन्द्र ज्येष्ठा,कानि0 अमनदीप सिंह के द्वारा थाना बनभूलपूरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए नई बस्ती निकट गोपाल मन्दिर पर चैकिंग के दौरान मो0सा0- यूके 04 एडी 86501 को रोककर मोटरसाइकिल चालक अभियुक्त- मौ० मिक्की वारसी पुत्र मो० हनीफ निवासी नई बस्ती बनभूलपुरा की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 16.8 ग्राम अवैध स्मैक प्राप्त हुई।आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर संख्या 114/82023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›