Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में तिकोनिया से नवीन मंडी और कालाढूंगी चौराहे से मुखानी तक बनेगा फ्लाईओवर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सर्वे तैयार, डीएम ने मांगी रिपोर्ट, 80 फीसदी कम हो जाएगा शहर के वाहनों का दबाव

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में तिकोनिया चौराहे से नवीन मंडी और कालाढूंगी चौराहे से मुखानी तक प्रस्तावित दोनों फ्लाईओवर का सर्वे तैयार हो गया है। हॉलटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने इसका सर्वे किया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइओवर बनने से शहर की सड़कों पर 80 फीसदी स्थानीय वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि के ईई अशोक कुमार चौधरी से शहर में बनने वाले फ्लाईओर की सर्वे रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। ईई ने बताया कि एनसीआर की सर्वे कंपनी ने शहर में वाहनों के दबाव को जानने के लिए 60 वीडियो कैमरों के माध्यम से सर्वे किया। यह कैमरे नरीमन चौराहा, तीनपानी, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा, मुखानी, कालाढूंगी चौराहा आदि स्थानों पर लगाए गए। कंपनी की सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि हल्द्वानी शहर में स्थानीय वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव है। वीडियो बेस ट्रैफिक काउंटिंग में यह तथ्य सामने आए। सर्वे रिपोर्ट में बताया फ्लाईओवर को 10 मीटर टू लेन के साथ बनाया जा सकता है, लेकिन फ्लाईओवर की शुरुआत व समाप्ति पर 24 मीटर जगह की आवश्यकता होगी। दूसरा फ्लाईओवर मुखानी से कालाढूंगी चौराहे वाले फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इस फ्लाईओवर में सिर्फ उतार वाले स्थान पर अधिक जगह की आवश्यकता होगी। मुखानी चौराहे पर भी जगह चाहिए होगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement