Connect with us

नई दिल्ली

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धारी के गुनीगाँव की है घटना,

पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हल्द्वानी

धानाचूली(नैनीताल)। नैनीताल जिले के थाना मुक्तेश्वर के अंतर्गत धारी रिपोर्टिंग चौकी धारी के कार्य क्षेत्र गुनीगांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया । उधर धारी पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। वही अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

सोमवार को धारी पुलिस चौकी के प्रभारी विजय कुमार ने बताया उन्हें 9:30 बजे गुनीगांव से पूजा आर्य का फिन आया कि उनके भाई की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। मृतक का नाम दीपचंद्र(36) पुत्र देवेश कुमार है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। एसआई विजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एक जहर की शीशी जबकि एक सुसाइड नोट मिला । जिसमें उसने दो तीन नामों को उजागर किया है। वही मामले को संदिग्ध मानते हुए कहा जहर से हुई मौत या अन्य तरह से पीएम से खुलासा होगा। बताया गया घटना बीते रविवार रात की है। मृतक दीप चंद्र का शव जंगल के पास मिला जिसे परिजन रात को ही घर लाये थे। उन्होंने बताया जैसे ही रिपोर्ट मिलती है,वैसे ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। श्री कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। इधर सूत्रों के हवाले से माने इस व्यक्ति के साथ गांव के अन्य लोगों की कहासुनी भी हुई थी कई बार लड़ाई झगड़ा होते रहता था। फिलहाल मामला संदिग्ध होने से फंसा गया है। क्योंकि जब तक इस मामले में पुलिस को मृतक के परिजन तहरीर या एफआईआर दर्ज नहीं करते तब तक पुलिस भी कुछ कहने से बच रही। बताया गया मृतक के 2 बच्चे है। जबकि पत्नी गर्भवती है। इस दौरान घटनास्थल पर कांस्टेबल राजवीर सिंह और नवीन चन्द्र व रमेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement