Report by : Paras Bisht
Published at :
वार्ड 17 से चुनावी मैदान में उतरे युवा समाजसेवी शैलेन्द्र दानू,वंदे मातरम ग्रुप कार्यालय का उद्घाटन

हल्द्वानी। युवा समाजसेवी और वंदे मातरम ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू ने आज अपने ग्रुप के कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया,यह कार्यालय हीरानगर वार्ड 17 के अंतर्गत जनता की सेवा के लिए स्थापित किया गया हैं परंतु यह कार्यालय उनके नगर निगम चुनाव के लिए अभियान का केंद्र भी बनेगा।

वार्ड 17 से चुनावी मैदान में उतरे युवा समाजसेवी शैलेन्द्र दानू,वंदे मातरम ग्रुप कार्यालय का उद्घाटन


जनता की सेवा के लिए समर्पित कार्यालय
शैलेन्द्र दानू ने उद्घाटन समारोह में कहा,”यह कार्यालय न केवल मेरी चुनावी तैयारियों का केंद्र होगा, बल्कि यहां से जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। पहाड़ों से आने वाले मरीजों और अन्य जरूरतमंदों के लिए यह कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। समाजसेवा मेरी प्राथमिकता है और इसे राजनीति के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।”
शैलेन्द्र दानू ने राजनीति में कदम रखने के पीछे समाजसेवा की भावना को अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, “वार्ड 17 की समस्याओं को मैं लंबे समय से देख रहा हूं,इनका समाधान राजनीति में रहकर अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। मेरा उद्देश्य जनता की परेशानियों को हल करना और वार्ड के विकास को एक नई दिशा देना है।”
शैलेन्द्र दानू के चुनाव मैदान में उतरने से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। एक युवा समाजसेवी के रूप में उनकी छवि ने वार्ड 17 में उन्हें जनता के बीच एक मजबूत दावेदार बना दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनकी ईमानदारी और कर्मठता उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाती है।
जनता का समर्थन और उम्मीदें
वार्ड 17 के निवासियों ने उनके चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “शैलेन्द्र दानू जैसे समाजसेवी का राजनीति में आना हमारे लिए गर्व की बात है। वह हमेशा हमारी समस्याओं को समझते और समाधान करते आए हैं।”
विकास और समाजसेवा के लिए प्रतिबद्धता
शैलेन्द्र दानू ने अपने संबोधन में कहा, “राजनीति मेरे लिए शक्ति का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। मेरा उद्देश्य वार्ड के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करना है।” इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हीरानगर के क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार भी किया,कार्यालय के उद्घाटन के समय हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›