Report by : CWN Desk
Published at :
IMG 20230131 WA0048

हरिद्वार। आगामी नगर निगम और नगरपालिका चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक क्यूं -26 में बुलाई गई। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव को पूरी शक्ति के साथ लड़ने का समर्थन किया। इस मौके पर आप, उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि आगामी नगर निगम हरिद्वार एवं नगर पालिका शिवालिक नगर में सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ने जा रहीं है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से घर घर जाकर लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रमोद यादव, सचिव विनोद यादव, सुजित गुप्ता रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष, विकास सिंह, सन्नवर अंसारी, रूपलाल यादव, आफताब, गौरी लाल, मौहम्मद रईस, अनुज शर्मा, अतुल राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›