Connect with us

देहरादून

युवती से दुष्कर्म, मंदिर ले जाकर पहना दिया मंगलसूत्र, अब खड़ी हुई ऐसी परेशानी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवती की शिकायत पर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। एक युवती ने अपने पति पर शादी से पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब दुष्कर्म की पुलिस शिकायत करने की दर से आरोपी ने मंदिर में उसे मंगलसूत्र पहनाकर पत्नी स्वीकार कर लिया। शादी के बाद अब उसे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। उसका गर्भपात का दबाव बना रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का है। युवती ने बताया कि घटना मार्च 2021 से नवंबर 2022 के बीच की है। युवती ने बताया कि शादी से पहले वह सैलून पर काम करती थी। सैलून के सामने एक स्टोर के मालिक का बेटा रोहन निवासी हाथीबड़कला उससे संपर्क करने की कोशिश करने लगा।
जब उनके बीच बातचीत होने लगी तो एक दिन रोहन उसे प्लाट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद डाट काली मंदिर ले जाकर उसे मंगलसूत्र पहना दिया। कहा कि अब वह उसकी पत्नी हो गई।
युवती का आरोप है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। इसके बाद वह फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा तो उसने क्षेत्र के कुछ जिम्मेदार लोगों को पूरी बात बता दी। उन्होंने दबाव बनाया तो रोहन ने महिला से हिंदू धर्म के अनुसार शादी कर ली। इसके बाद रोहन के पिता और माता ने उस पर 10 लाख रुपये और एक कार लाने का दबाव बनाया।
युवती ने बताया कि अब वह छह माह की गर्भवती है, लेकिन रोहन उस पर दबाव बना रहा है कि वह गर्भपात करा ले। तंग आकर उसने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रोहन, उसके पिता और माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement