Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चचेरे भाइयों ने पहले साथ पी शराब, फिर झगड़ा, दरांती मारकर हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौडागढ़ जिले के धारचूला के जौलजीबी की घटना, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पिथौडागढ़ जिले के धारचूला के जौलजीबी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चेचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। चचेरे भाई के सिर पर दराती से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नारायण सिंह के रूप में हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई हयात सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक चिफलतारा के नेत्र सिंह का बेटा नारायण सिंह गांव में मजदूरी करने गया था। हयात सिंह भी वहां पहुंचा। काम के बाद दोनों ने साथ में शराब पी और किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। फिर दोनों बाजार पहुंचे और फिर से शराब पी।।
बाजार में भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हयात ने नारायण सिंह के सिर पर दराती से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। जौलजीबी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कौली कन्याल पुल जौलजीबी से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोनिका-मोनिस मामला: साध्वी प्राची बोली भाजपा को बदनाम करने की साजिश, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले निजी मामला, आप भी सुनें
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement