Connect with us

हल्द्वानी

सीएम धामी ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा, नितिन नबीन पहुंचे बूथ अध्यक्ष के घर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल दौरे पर सीएम धामी ने महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्दूचौड़ में बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के घर परिजनों से मुलाकात की।

हल्द्वानी/हल्दूचौड़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने नैनीताल जिले के प्रवास के दौरान गुरुवार को बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।


मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने लॉन्च किया 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों को मिलेंगे बड़े फायदे


वहीं, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ में एक भावुक और संगठनात्मक महत्व का दृश्य देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अनुसूचित वर्ग से आने वाले बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नितिन नबीन ने राकेश आर्या की बुजुर्ग माता जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया, जिससे परिवारजन और स्थानीय कार्यकर्ता अभिभूत नजर आए।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का मूल आधार और असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वयं एक निष्ठावान कार्यकर्ता के घर पहुंचना पार्टी नेतृत्व की संवेदनशीलता, अपनत्व और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपाइयों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement