Connect with us

देहरादून

जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार बाबा अमरीक गैंग का गुर्गा हरियाणा से गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे बाबा अमरीक गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के घर की कुर्की की जानी थी, जिसके लिए पुलिस तीन दिन से हरियाणा में डेरा डाले हुई था। इसी बीच 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, इसी वर्ष राजपुर थाने में गोविंद सिंह पुंडीर की शिकायत पर संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपियों ने पुंडीर को जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये हड़पे थे। मामले की जांच की गई तो इसमें हरियाणा के जालसाज अमरीक सिंह का नाम सामने आया। अमरीक लोगों को झांसे में रखकर इस तरह से ठगी करता था। इस मामले में अब मोहम्मद अदनान, अमजद अली, शरद गर्ग, साहिल और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
20 सितंबर को सरगना बाबा अमरीक सिंह को भी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी संजीव कुमार और संजय गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के कुर्की वारंट न्यायालय से हासिल किए और हरियाणा के जगादरी में कार्रवाई शुरू की। गत 23 सितंबर को संजय गुप्ता को कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस संजीव कुमार के घर की कुर्की करने की प्रक्रिया में हरियाणा पहुंची थी। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कुर्की की भनक लगते ही वह शहर से भाग निकला। इसी बीच आरोपी संजीव कुमार को मोहंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी दुर्गा गार्डन जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ 18 मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement