Report by : CWN Desk
Published at :
पार्षद प्रीति आर्य के प्रयासों से 150 लोगों को मिला नजर का चश्मा

हल्द्वानी। पार्षद प्रीति आर्य के प्रयासों से हल्द्वानी राउंड टेबल 348 द्वारा करीब 150 जरूरतमंद लोगों को नजर के चश्मे वितरित किए गए। चश्मा पाकर इलाके के बुजुर्गों में खुशी देखी गई।

पार्षद प्रीति आर्य के प्रयासों से 150 लोगों को मिला नजर का चश्मा

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी राउंड टेबल के वाइस चेयरमैन निखिल अग्रवाल थे। पार्षद प्रीति आर्य और युवा नेता हेमंत साहू ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। हल्द्वानी राउंड टेबल के चेयरमैन कृष्ण गोयल, कार्यक्रम संयोजक सन्नी आनंद, अर्पित अग्रवाल, उत्सव साहनी, यस जैन, रोहित अग्रवाल, वत्सल गर्ग और चिराग गर्ग ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा नेता हेमंत साहू ने किया। इस दौरान समाजसेवी विपिन गुप्ता, राजपुरा इंटर कॉलेज के प्राचार्य नवीन पुजारी, संजय कुमार, कमल राजपाल, जीत सिंह, सोहन सिंह मझेला, राजीव कुमार जोशी, राकेश टम्टा और लाल सिंह वाणी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›