Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
1727 वाहनों के चालान, 15 वाहन सीज

अल्मोड़ा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा प्रभावी पुलिसिंग, कानून व सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों एवं यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।

निर्देशों का अनुपालन कर पुलिस ने औचक निरीक्षण करते हुए जनवरी में अब तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1727 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही व 15 वाहन सीज किये हैं। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर, कोटपा एक्ट में 48 लोगों के खिलाफ कार्यवाही, पब्लिक प्लेस में शराब पीने पर 284 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्यवाही की है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने ये कार्यवाही की है । इस माह में अब तक पुलिस ने 1118700 रू जुर्माना भी वसूला है। एस एस पी प्रदीप कुमार ने यातायात नियमों का उल्लघन करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सक्त निर्देश दिये हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›