Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर एक के 18 शिक्षक सस्पेंड

सीबीएसई बोर्ड को प्रैक्टिकल के नंबर नहीं भेजने से बच्चों को मिले कम अंक
हरिद्वार। बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर एक में पढ़ने वाले कक्षा 10 के 139 बच्चों के एक टर्म के प्रैक्टिकल के नंबर सीबीएससी बोर्ड को नहीं भेजे गए। जिससे बच्चों के मार्क्स कम आए। भेल मैनेजमेंट बोर्ड के सचिव अनूप गोयल ने अध्यापकों पर सस्पेंड करने की कार्रवाई की है।
अध्यापकों की ओर से भी इसे मानवीय भूल मानते हुए अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से बच्चों के मार्क्स बढ़ाने का अनुरोध किया है। विधायक आदेश चौहान ने भी बच्चे के भविष्य को देखते हुए सीबीएससी बोर्ड और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर बच्चों के छूटे प्रैक्टिकल के नंबर जोड़ने की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›