Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। खीरी जिले की एक 18 वर्षीय युवती की देहरादून में हत्या कर दी गई। युवती को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन के दबाव में युवती का अपहरण किया गया और जब उसने मना किया तो उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।