Report by : CWN Desk
Published at :
इंटरनेट पर गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने वाले आरोपी पर 25 हजार का इनाम

नौ अप्रैल को शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था हरिद्वार निवासी आरोपी जतिन उर्फ खाटू के खिलाफ
देहरादून।
इंटरनेट मीडिया पर पर गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने वाले आरोपित पर एसएसपी अजय सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपित के खिलाफ बीते नौ अप्रैल को शहर कोतवाली में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। जतिन उर्फ खाटू निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार का निवासी है। उसके खिलाफ दून के राजपुर, वसंत और हरिद्वार के रानीपुर थाने में हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं।
आरोप है कि हाल में उसने इंटरनेट मीडिया पर पहाड़ी समुदाय और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए संदेश जारी किया। साइबर सेल की इंटरनेट मीडिया टीम ने इसे देखा। इसके बाद महिला दारोगा निर्मल भट्ट की ओर से आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में हेट स्पीच को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश में वह अपने पतों पर नहीं मिला। गिरफ्तारी के लिए अब उस पर इनाम घोषित कर दिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर आरोपित की पिस्टल लहराने की वीडियो भी प्रसारित हुई थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›