Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में यहां घर में मिली 3 दिन पुरानी लाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव उसके ही घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला है। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में तीन दिन पहले मौत की आशंका जताई जा रही है।

टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने बताया, प्रधान ललित मोहन नेगी ने बुधवार सुबह सूचना दी कि उनके क्षेत्र में एक घर खुला है। घर के बाथरूम में एक लाश पड़ी है, जिससे काफी बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में कोई नहीं मिला। शव की पहचान हरीश पंत (36) के रूप में हुई। कमरे में दो बीयर व एक पव्वा मिला। मृतक के दो भाई हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई चंद्र प्रकाश पंत बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था। प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव पीएम के बाद भाई को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल विस्तार से कोई फायदा नहीं होगा,विभाग अपना सप्लीमेंट्री बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे : नेता प्रतिपक्ष
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement