Connect with us

उधमसिंह नगर

नानकमत्ता में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नानकमत्ता में स्कूल जाने के निकली बहन के पीछे गए तीन वर्षीय बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। बस हादसे में बच्चे की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया।
गुरुवार सुबह सात बजे प्रतापपुर संख्या सात निवासी रविंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह की पांच वर्षीय पुत्री कुशमीत कौर को स्कूल बस तक छोड़ने उसकी बुआ जशन कौर सड़त तक गई थी। तभी ब्राइट स्कूल की बस संख्या यूके 06पीए 0877 आ गई।
स्कूल बस में छात्रा को चढ़ाते समय बस चालक गुरदेव सिंह निवासी सुनपैहर खटीमा का ध्यान खिड़की की तरफ चला गया। तभी अचानक कुशमीत का तीन वर्षीय छोटा भाई रोशन दीप सिंह पीछे से आकर बस के सामने खड़ा हो गया। जिसे चालक देख नहीं पाया और बस आगे बढ़ा दी। बस की बोनट से टकरा जाने से दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्वजन बच्चे को खटीमा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सपुर्द कर दिया। बच्चे की मौत की खबर गांव में मातम छा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, वहीं चालक फरार है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। प्रतापपुर संख्या सात में रहने वाले रविंद्र सिंह ऊर्फ ज्ञान सिंह का परिवार काफी गरीब है। रविंद्र को एक पुत्र था व एक पुत्री है। बड़ी पुत्री कुशमीत कौर गांव में प्रतापपुर संख्या सात में पढ़ती है। बेटे की मृत्यु के बाद माता-पिता सदमे में हैं। स्वजन में मासूम बच्चे की मृत्यु से मातम पसरा हुआ है।

Select Language

Advertisement