Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा सल्ट में शिवरात्रि पर्व पर गांजा बेचने जा रहे 5 युवकों को पकड़ा

आरोपी उधमसिंह नगर के रहने वाले, गांजा को जसपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे
अल्मोड़ा।
सल्ट क्षेत्र में पुलिस ने बैग में भरकर पैदल रवाना हुए उधमसिंह नगर के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 48 किलो गांजा बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी गांजा को जसपुर पहुंचाकर शिवरात्रि पर्व पर इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक साथ कालीगांव से डोडियाल गांव की तरफ जा रहे पांच युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि वे काम की तलाश में यहां पहुंचे और रामनगर जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए पैदल आवाजाही कर रहे हैं। पीठ में बड़े थैले टांगने से पुलिस को उन पर शक हुआ और थैलों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा मिला।
थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पांचों युवक पतरामपुर, जसपुर, यूएसनगर निवासी अजय कुमार(27), गौरव कुमार(20), अमन(19), जिशान अंशारी(23), मोहम्मद शौकीन(23) के पास 48.200 किलो गांजा बरामद हुआ। पांचों को गिरफ्तार कर एनडीपीए एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›