Report by : CWN Desk
Published at :
वीकेंड मनाने ऋषिकेश आया युवक गंगा में डूबा

दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया, 4 लोग खुद सुरक्षित किनारे आए
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तराम बाबा घाट पर दिल्ली के दो पर्यटक गंगा में डूब गए। जबकि चार पर्यटकों को पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। गंगा में डूब कर लापता हुए दो पर्यटकों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आठ पर्यटक रविवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यह सभी लोग लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर नहाने के लिए चले गए। नहाते समय दल के छह लोग गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे।
दिल्ली निवासी सभी पर्यटक एक दूसरे के जानकार तथा आपसी मित्र हैं। गंगा में डूब कर लापता हुई महिला स्टेट बैंक की कर्मचारी बताई जा रही है। जबकि युवक नोएडा के किसी कॉलेज में पढ़ाई करता है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने चार पर्यटकों को सकुशल बचा लिया। जबकि एक महिला तथा एक युवक गंगा में डूब कर लापता हो गए।
एसडीआरएफ के निरीक्षक रविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा में डूबे दोनों पर्यटकों की तलाश की जा रही है। उनकी तलाश के लिए गोताखोर तथा डीप डायवर्स की मदद ली जा रही है। गंगा से रेस्क्यू किए गए चार पर्यटकों को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
डूबे हुए व्यक्तियों का नाम पता
1.नेहा (29 वर्ष) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश
2- साहिल (32 वर्ष) गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश
घायल लड़की
साक्षी कुमारी (29 वर्ष) पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा चुका है।
साथ में आए अन्य व्यक्ति
1- चाहत (27 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा
2- अंकुर आनंद (29 वर्ष) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर
3- श्रेया (17 वर्ष) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा
4- नमन (19 वर्ष) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा
5- अनुप्रिया (20 वर्ष) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›