Connect with us

नई दिल्ली

टायर फटने से बस डिवाइडर से टकराई, डीजल टैंक में आग लगने से जिंदा जले 26 यात्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात की घटना, नागपुर से पुणे जा रही थी बस
पुणे। महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में बस सवार 26 यात्रियों की मौत हो गई। बस में आग लगने से यात्री जिंदा जल गए। बस नागपुर से पुणे जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक निजी ट्रैवल्स की बस बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस में सवार 26 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बस में 33 यात्री सवार थे।
बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे और अन्य वयस्क हैं।
इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement