Report by : CWN Desk
Published at :
काठमांडू की युवती की हत्या में देहरादून का लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

दोनों के बीच थी दोस्ती, शादी का दबाव बनाने पर कर्नल ने कर दी हत्या

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आर्मी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती काठमांडू, नेपाल की रहने वाली थी जो कि सिलीगुड़ी में नौकरी करती थी। यहीं उसकी एक आर्मी अधिकारी से मुलाकात हुई थी। युवती आर्मी आफिसर से शादी करने के लिए दबाव बना रही थी और वह इसके लिए उसके पीछे देहरादून पहुंच गई।
आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल रामेन्दू उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी जनपद देहरादून मूल निवासी मोहल्ला चंद्रशेखर नगर रोजा गाजीपुर उत्तर प्रदेश मौजूदा समय में क्लेमेनटाउन में तैनात था। आरोपित की वर्ष 2010 में डिपार्टमेंटल कमीशन के रूप में लेफ्टिनेंट बन गया था। वर्ष 2020 जनवरी में उसकी मुलाकात नेपाली मूल की युवती श्रेया शर्मा से डांस बार सिटी सेंटर मॉल सिलीगुड़ी पंश्चिम बंगाल में हुई थी। जहां पर उसे श्रेया शर्मा बहुत पसंद आई।
पहली मुलाकात में ही उसकी श्रेया से दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों के बीच आपसी रिलेशन बन गए। दोनों सिलीगुड़ी में पति-पत्नी की तरह रहते थे। कर्नल की जब उसकी पोस्टिंग देहरादून जिले में हुई तो वह श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया। जब उसकी जानकारी कर्नल की पत्नी को हुई तो उसने श्रेया को कुछ दिन होटल में रखने के बाद वापस सिलीगुडी भेज दिया।
कुछ दिन बाद दोबारा उसने श्रेया को देहरादून बुला लिया और कुछ दिन होटल में रखने के बाद क्लेमनटाउन में एक फ्लैट किराये पर लिया। कुछ दिन से श्रेया कर्नल पर शादी का दबाव बनाने लगी। इसलिए कर्नल ने उसे जान से मारने की योजना बनाई।
नौ सितंबर को कर्नल श्रेया को बीयर पीने के लिए राजपुर रोड स्थित एक क्लब ले गया, जहां पर रात को दोनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों आईएसबीटी, घंटाघर, बल्लूपुर, डोईवाला फिर डोईवाला से वापस होते हुए महाराणा प्रताप चौक से थानो रोड की तरफ निकले।

कर्नल ने अपनी कार थानो रोड पर सोड़ा सरोली सेके निकट जंगल जाने वाले रास्ते पर लगा ली। श्रेया अत्यधिक शराब के नशे में कर्नल पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने को कह रही थी और अपने कपड़े उतारने लगी।
आरोपित ने कार से हथौड़ा निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद टॉयलेट क्लीनर से उसका चेहरा जलाने का भी प्रयास किया। श्रेया के शव को ठिकाने लगाकर उसने हथोड़ा थानो रोड पर सडक किनारे फेंक दिया। उसके बाद वापस आकर गाडी क्लेमनटाउन स्टोर में छुपा दी और श्रेया के सामान व पहने कपड़ों को भी गाड़ी में छुपा दिया ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›