Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं रेजीमेंट के दल ने फतह की त्रिशूल चोटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दल में रेजीमेंट के अफसरों सहित 41 सदस्यीय टीम

उत्तरकाशी। कुमाऊं रेजीमेंट के दल ने एक माह तक कठिन पर्वतारोहण कर त्रिशूल चोटी फतह की है। दल में रेजीमेंट के अफसरों सहित 41 सदस्यीय दल मौजूद रहा। इनमें से 14 सदस्यों ने चोटी को फतह किया।
दल ने चोटी पर तिरंगा झंडा भी फहराया। सुतोल गांव में दो दिनों तक प्रवास करने के बाद दल सोमवार को वापस लौट गया है। दल के सदस्यों ने त्रिशूल चोटी के बेस कैंप होमकुंड में कूड़ा भी एकत्रित किया। ग्राम पंचायत व पर्यटन समिति सुतोल के युवाओं द्वारा कूड़े का निस्तारण किया गया। दल के टीम लीडर कर्नल मनोज जोशी और मेजर आदित्य प्रकाश ने बताया कि रेजीमेंट ने 20 साल बाद चोटी को फतह किया है। इस दौरान मौसम पूरी तरह से खुशगवार रहा। सुतोल गांव में ग्राम प्रधान राजपाल कुमार, इको टूरिज्म समिति के अध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुषमा नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष बख्तावर सिंह आदि ने दल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दल के सदस्यों ने सुतोल गांव में दो दिनों तक विश्राम किया। सोमवार को दल रानीखेत के लिए रवाना हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement